logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस है ब्लड कैंसर, देश को पार्टी पर विश्वास नहीं: चंद्रशेखर बावनकुले


नागपुर: राज्य में चल रही राजनीति और बयानबाजी को लेकर आज भजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे और कांग्रेस पर निशाना साधा है. बावनकुले ने कहा है कि कांग्रेस को कैंसर हो चुका है, केवल भ्रम पैदा करती है।    

बावनकुले ने कहा, “कांग्रेस पार्टी को कैंसर हो चुका है। जबसे उसका नाम निर्माण हुआ है उसे कैंसर ही है। उन पर देश विश्वास नहीं करता। वह केवल भ्रम का माहौल बना कर वोट लेते हैं. विकास कर के वोट नहीं ले सकते।  

वहीं, उद्धव ठाकरे के बयान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को बहुत मानसिक तकलीफ होने लगी है। वह निचले स्तर पर टिप्पणी करना बंद नहीं कर रहे हैं. लगता है उद्धव ठाकरे ने कानून व्यवस्था में दिक्कत हो, ऐसा तय कर के रख लिया है. अब बीजेपी के कार्यकर्ता कब संयम तोड़ देंगे मुझे पता नहीं। उद्धव ठाकरे ने बोलने की मर्यादा समाप्त कर दी है।

बावनकुले ने आगे कहा, “नाना पटोले और उद्धव ठाकरे दोनों एक दूसरे से रात में बात कर सुबह बयान देते हैं। यह लोग कुछ भी बातें करते हैं. यहां विकास पर बात करने को तैयार नहीं है। विकास पर कभी बात नहीं करते। कांग्रेस लोगों में केवल भ्रम पैदा करने का काम करती है।

मराठा आरक्षण पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मराठा आरक्षण का मामला जल्द से जल्द सुलझे इसके लिए आज बैठक की जा रहे है. इस बैठक से उचित निर्णय निकलेगा। मराठा आरक्षण पर आज जो भी निर्णय होगा उसके चलते जरांगे पाटिल अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर देंगे, ऐस मुझे विश्वास है। मुख्यमंत्री इस पर उचित निर्णय लेंगे।