logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीजफायर पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा आरोप, कहा - किसी फायदे के लिए सरकार ने कदम लिए पीछे


नागपुर: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadetiwar) ने भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम लागू (India-Pakistan) करने को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सोमवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि, "डीजीएमओ की मीटिंग से कुछ नहीं होगा। सरकार ने जो कमाया था वो अब गंवा दिया है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि दो कदम आगे और दो कदम पीछे जाने का राजनीतिक उद्देश्य क्या है? मोदी सरकार को कमजोर बताते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि,"किसी फायदे के लिए सरकार ने सीजफायर लागू किया है।" 

वडेट्टीवार ने कहा, “जो खोना था, वह खो गया। युद्धविराम को लेकर कई संदेह उठाए जा रहे हैं। क्या भारत को अमेरिका से माफ़ी मांगने की ज़रूरत है? अमेरिका इतना महत्वपूर्ण क्यों है? भारतीय सेना और भारत के शक्तिशाली देश पाकिस्तान के पास हमारे खिलाफ युद्ध छेड़ने का कोई मौका नहीं है। फिर भी, दो कदम आगे और दो कदम पीछे जाने का राजनीतिक उद्देश्य क्या है? मैं आज इस बारे में बात नहीं करूंगा। ऐसी (डीजीएमओ) बैठक से कुछ नहीं निकलेगा। सरकार जो कमा रही थी वह अब गंवा दिया है।”

विजय वडेट्टीवार ने कहा, “प्रधानमंत्री ट्रम्प से मिलने गए, मोदी ट्रम्प के सामने क्यों नहीं बोलते? मोदी को किस बात का डर है? यह छिपा हुआ नहीं है। आज यह युद्ध रुक गया। ट्रम्प ने इसका श्रेय लिया। इसका मतलब यह है कि भारत अमेरिका के दबाव में है। यह एक कमज़ोर सरकार का संकेत है।”

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा, “यह कल या परसों नहीं हुआ। भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीता है। सरकार का इस तरह से दो कदम पीछे हटना शर्मनाक है। यह लाभ के लिए किया गया है।”