logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"कांग्रेस नेताओं ने प्रशांत कोरटकर को भगाने में की मदद", भाजपा विधायक परिणय फुके का बड़ा दावा; विजय वडेट्टीवार ने किया पलटवार


नागपुर: छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक बयान देने वाला और इतिहास शोधकर्ता इंद्रजीत सावंत को धमकी देने वाला प्रशांत कोरटकर तेलंगाना में छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे सोमवार (24 मार्च) को गिरफ्तार किया और आज उसे कोल्हापुर अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं इस पर भाजपा विधायक परिणय फुके ने बड़ा दावा किया है। फुके ने कहा कि, "प्रशांत कोरटकर तेलंगाना में एक कांग्रेस नेता के घर में छिपा हुआ था। उसे वहां जाने में महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं ने भी मदद की।" भाजपा विधायक के दावे पर कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने जवाब दिया है।

विधायक परिणय फुके ने क्या कहा?
परिणय फुके ने कहा, "प्रशांत कोरटकर तेलंगाना में एक कांग्रेस नेता के घर में पाया गया था। उसे एक कांग्रेस नेता ने पनाह दी थी। मेरा आरोप है कि महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता इसमें शामिल हैं। यहां के कुछ नेताओं ने बताया कि कोरटकर को तेलंगाना कैसे ले जाया गया। गढ़चिरौली के रास्ते उसे तेलंगाना कैसे ले जाया गया, इसकी जानकारी देने वाले ही लोग इसमें शामिल हैं। यह सब महाराष्ट्र में माहौल खराब करने के लिए किया जा रहा है। यह कांग्रेस की कोशिश है। पार्टी एक महीने से कोरटकर को बचा रही थी। उनकी योजना महायुति सरकार को बदनाम करने की थी।

विधायक फुके ने कहा, "कोरटकर को कांग्रेस शासित राज्य में एक कांग्रेस नेता के घर में पाया गया है। जांच से पता चलेगा कि इसमें कौन शामिल था। उसकी कॉल रिकॉर्डिंग की जांच से कुछ और सच्चाई सामने आएगी। उससे महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता सामने आएंगे।"

अपना पाप छिपाने कांग्रेस पर आरोप 
परिणय फुके के दावे पर कांग्रेस विधायक दल नेता विजय वडेट्टीवार ने जवाब दिया है। वडेट्टीवार ने कहा कि, भाजपा नेता को बताना चाहिए वह नेता किस पद पर था उसकी नियुक्ति कब हुई। इसी के साथ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि, अपना पापा छुपाने के लिए भाजपा यह सब कर रही है।