logo_banner
Breaking
  • ⁕ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का नागपुर में आंदोलन, नेताओं ने लोकभवन के बाहर लगाए सरकार विरोधी नारे; पीएम मोदी का माँगा इस्तीफा


नागपुर: नीट पेपर लिक (NEET Paper Leak) और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे को लेकर राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में प्रधानमंत्री आवास (Prime Minister House) के बाहर कांग्रेस सांसदों ने आंदोलन किया। राहुल गांधी के आंदोलन का समर्थन करते हुए नागपुर शहर कांग्रेस (Nagpur City Congress) ने लोकभावन (Lok Bhawan) के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार (Central Government) के खिलाफ नारे बाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के इस्तीफे की मांग की। 

ज्ञात हो कि, नीट पेपर लिक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर राजधानी दिल्ली में छात्रों द्वारा संसद मार्च किया गया था। मार्च के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों में झड़प हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों को तीतर बितर करने के लिए छात्रों पर लाठचार्ज और स्मोक गन का इस्तेमाल किया। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात लोक कल्याण मार्ग के बाहर आंदोलन किया। राहुल गाँधी के समर्थन में नागपुर में कांग्रेस नेताओं ने लोकभवन के बाहर आंदोलन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे (Prafull Gudadhe) की अगुवाई में कांग्रेस (Congress) के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता नागपुर शहर के सदर परिसर के लोकभवन के गेट के बाहर पहुंचे और आंदोलन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे बाजी की। यही नहीं कांग्रेस नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा माँगा। कांग्रेस आंदोलन को देखते हुए लोकभावन के बाहर सुरक्षा कड़ी करते हुए पुलिसबल को तैनात किया गया था। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आंदोलन समाप्त करने को कहा, लेकिन जब कांग्रेस नेताओं ने नही माना तो सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।