जातिगत जनगणना की प्रश्नावली को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, अमित चावड़ा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना; ओबीसी का अलग कॉलम देने की मांग
नागपुर: देश में होने वाली जातिगत जनगणना की प्रश्नावली को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नागपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने जारी प्रश्नावली पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से प्रश्नावली वापस लेने और ओबीसी के लिए जाति सहित अलग कॉलम शामिल करने की मांग की। चावड़ा ने साफ चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांग नहीं मानी, तो कांग्रेस देशभर में तीव्र आंदोलन करेगी।
admin
News Admin