logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विकास ठाकरे के नेतृत्व में एनआईटी के सामने कांग्रेस का आंदोलन, अधिकारीयों को कार्यपद्धति ठीक करने की दी चेतवानी


नागपुर: शहर में समस्याओं का अंबार लगा है, जिससे नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को विधायक विकास ठाकरे के नेत्रुत्व में  कांग्रेस ने नागपुर सुधार प्रन्यास के सामने आंदोलन किया। इस दौरान एनआईटी चेयरमैन का घेरा का प्रयास भी किया गया। कांग्रेस नेताओं ने एनआईटी अधिकारियों को आठ दिनों के अंदर अपने काम का तरीका बदलने और ऐसा नहीं करने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

नागपुर शहर के नियोजित विकास के लिए डेवलपर के रूप में काम करने वाली नागपुर सुधार प्रन्यास वर्तमान में भ्रष्टाचार से घिरी हुई है और ऐसी स्थिति है कि नागरिकों का काम दलालों के बिना नहीं होता है। विकास के नाम पर नागरिकों द्वारा लाखों रुपए जमा किए जाने के बावजूद भी नासुप्र के तहत लेआउट में कोई विकास कार्य नहीं किया गया है। नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में नागपुर सुधार प्रन्यास विफल रही है। 

इसी को लेकर आज नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे के नेतृत्व में नागपुर सुधार परियोजना के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एनआईटी के ट्रस्टियों को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस के आंदोलन को देखते हुए  इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। शहर अध्यक्ष विधायक विकास ठाकरे ने आठ दिनों के भीतर नागपुर सुधार प्रन्यास द्वारा अपनी कार्यप्रणाली नहीं बदलने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी।