logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले पूर्व भाजपा विधायक को गिरफ्तार करने की मांग


यवतमाल: कांग्रेस नेता और संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ यवतमाल में कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस संविधान चौक पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और पदाधिकारी शामिल हुए.

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता मारवा का पोस्टर पर चप्पल मारकर अपना आक्रोश जताया.

तीन दिन पहले पूर्व बीजेपी विधायक मारवा ने अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर बात करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी थी. इस धमकी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से कड़ा आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है.