logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

एलआईसी और एसबीआई के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जेपीसी से जांच करने की मांग


अडानी समूह पर पेड़ रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद भूचाल मच गया है। एक ओर जहां अडानी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट का दौर जारी है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने मोदी सरकार पर मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने आज देश भर के तमाम एलआईसी और एसबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसी के मद्देनजर सोमवार को शहर के एलआईसी और एसबीआई कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया। इसी के साथ घोटाले की जांच जेपीसी से कराने की मांग भी की गई।

ठाकरे ने कहा, “सीबीआई और एलआईसी पर जनता का भरोसा है। उसी पर अपने कमाई का पैसा उन्होंने इन संस्थानों में रखा हुआ है। इन संस्थानों ने अडाणी की कंपनियों को कर्ज दे रखा है। वहीं हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से लगातार गिरावट जारी है। जिसके कारण जनता को बड़ा नुकसान हुआ है।”