logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वेरायटी चौक पर कांग्रेस का 'कीचड़ फेंक' आंदोलन, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई जोर आजमाइश


नागपुर: जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने विधायक विकास ठाकरे के नेतृत्व में नागपुर के वेरायटी चौक में ‘कीचड़ फेंक’ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक पुतले पर कीचड़ फेंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड्स को लांघ कर सड़क पर उतर आए, जिससे कुछ समय के लिए वेरायटी चौक पर यातायात बाधित हो गया। साथ ही प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर जोर आजमाइश देखने को मिली। 

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद राज्य में कांग्रेस पार्टी का मनोबल बढ़ गया है। जनता के मुद्दों पर कांग्रेस अब सड़क पर उतरने लगी है। शुक्रवार को नागपुर के वेरायटी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक विकास ठाकरे के नेतृत्व में आंदोलन किया।  

इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताते हुए सरकार के प्रतीकात्मक पुतले पर कीचड़ भी लगाया। लेकिन इसके बाद कुछ आंदोलनकारी काफी उग्र हो गए।  

आंदोलन के दौरान की प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर बैठ गए। आंदोलन के उग्र होने के बाद पुलिस को बलप्रयोग भी करना पड़ा। जिसके चलते पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।  

देखें वीडियो: