logo_banner
Breaking
  • ⁕ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

राहुल गांधी के समर्थन में नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, लोकभवन के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी; पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया


नागपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने और NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के समर्थन में बुधवार को नागपुर में शहर और जिला कांग्रेस संयुक्त रूप से सड़क पर उतर आई। लोक भवन के बाहर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों के मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है और सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है।

प्रदर्शन को देखते हुए लोक भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही आंदोलनकारियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और कुछ देर तक दोनों पक्ष आमने-सामने रहे, जिससे मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बावजूद कार्यकर्ता केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाकर आंदोलन समाप्त कराया।

इस दौरान नागपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष आश्विन बैस ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबाने से कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है और छात्रों के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।