logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पश्चिम नागपुर में हो रही लोडशेडिंग पर कांग्रेस का हल्लाबोल, विकास ठाकरे के नेतृत्व में महावितरण कार्यालय पर प्रदर्शन


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur News) भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, वहीं दूसरी ओर रात के समय हो रही लगातार लोडशेडिंग (Load Shedding) ने नागरिकों की परेशानी और बढ़ा दी है। पश्चिम नागपुर में लगातार बिजली कटौती से नाराज़ कांग्रेस (Congress) ने अब महावितरण (Mahavitran) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक विकास ठाकरे (MLA Vikas Thakre) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुराने काटोल नाका चौक स्थित महावितरण कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ठाकरे ने महावितरण कर्मचारियों को दो दिनों के भीतर स्थिति सुधारने और ऐसा नहीं करने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी।