logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला ने ‘एमवीए सीएम फेस’ को लेकर दी जानकारी, कहा - चुनाव के बाद तय किया जाएगा मुख्यमंत्री


नागपुर: कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला ने महाविकास अघाड़ी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कहा है कि एमवीए का मुख्यमंत्री, चुनाव के बाद तय किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “एमवीए का मुख्यमंत्री, चुनाव के बाद तय किया जाएगा, इस पद के लिए कोई विशिष्ट उम्मीदवार पेश नहीं किया गया है। हमने लोकसभा के लिए किसी चेहरे को आगे नहीं बढ़ाया, और इसी तरह, एमवीए में भी मुख्यमंत्री पद के लिए किसी को प्रोजेक्ट नहीं किया जाएगा।”

चेन्निथला ने कहा, “महाविकास अघाड़ी मिलकर चुनाव लड़ेगी। अब तक हम सीट बंटवारे पर दो बार बात कर चुके हैं। इस पर चर्चा के लिए हमारे नेता जल्द ही फिर मिलेंगे। हमारा चेहरा एमवीए है, चुनाव के बाद हम सीएम चेहरे पर फैसला करेंगे। एमवीए चुनाव में अधिकतम सीटों पर लड़ेगी। गठबंधन में कोई मतभेद नहीं होगा। हम गठबंधन धर्म का पालन करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।”

वहीं, मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की घटना पर रमेश चेन्निथला ने कहा, “इस घटना के लिए सिर्फ माफ़ी मांगने से काम नहीं चलेगा, इस घटना में कार्रवाई होनी चाहिए। हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। देवेंद्र फडणवीस को देखना चाहिए कि इस घटना के पीछे कौन है और कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। क्या हमने मूर्ति गिराई? मूर्ति जनता के पैसे से बनी है।”