logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आगामी विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत सीटों महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस, नाना पटोले ने किया ऐलान


नागपुर: विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress) ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी लगातर बैठक कर संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ उम्मीदवारों के चयन का काम भी तेज कर दिया है। इसी बीच महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने बड़ा ऐलान किया है। नाना ने आगामी विधानसभा में कांग्रेस की 50 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट देने की बात कही। गुरुवार को कांग्रेस ने नागपुर में बदलापुर की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

पटोले ने कहा, "लोकसभा में हमने महिलाओं को टिकट दिया। इसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को टिकट देंगे।' पटोले ने कहा, "हमने महिलाओं को उनके विधानसभा क्षेत्रों में जाकर काम करने का आवाहन किया है। इसी के साथ सर्वे में जिस महिला का नाम आएगा और वह वहां जिताऊ होगी उसे हम चुनाव में मौका देंगे।" 

बदलापुर में हुई घटना को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी राज्य सरकार पर हमलावर हैं। वह लागातर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने नागपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि, "राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गई है, महिला सुरक्षित नहीं है।'