logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Nagpur Politics: जिन क्षेत्रों में दंगाइयों ने की हिंसा, उन्हीं इलाकों से गुजरेगी कांग्रेस की सद्भावना रैली


नागपुर: कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अपना सेनापति बदल चुकी है। पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल महाराष्ट्र में कांग्रेस की अगुवाई कर रहे है। जब से सपकाल प्रदेश अध्यक्ष नियुक्य हुए हैं, वह रोज किसी न किसी मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर हमला करते रहते हैं। इसी बीच कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सद्भावना रैली निकाल रही है। जिसकी शुरुआत 16 अप्रैल से नागपुर से होगी। सबसे महत्वपूर्ण कांग्रेस की यह रैली मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही है। 17 मार्च को जिन इलाको में हिंसा हुई थी, रैली उन्ही क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। 

कांग्रेस द्वारा की गई जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे गाँधी गेट के सामने मौजूद छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली की शुरुआत होगी। इसके बाद रैली नर्सिंग टॉकीज, कोतवाली चौक, बड़कास चौक, चिटनीस पार्क चौक, गांजीपेठ गाँधी पुतला होते हुए राजवाड़ा पैलेस पर रैली समाप्त होगी। 

जिन इलाको में हुई हिंसा वहीं से निकलेगी रैली 

कांग्रेस की सद्भवना रैली उन्हीं इलाकों से निकाली जा रही है, जहां हिंसा हुई है। 17 मार्च को दंगाइयों ने सबसे ज्यादा हिंसा भालदार पूरा, महल स्थित राम गली, हंसापूरी में हुई थी। दंगाइयों ने इन इलाकों में सबसे ज्यादा हिंसा और आगजनी की थी। हिंसा के करीब एक महीने बाद कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली इन्हीं इलाकों से गुजरेगी। 

संघ के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन 

कांग्रेस ने भले ही इसे सद्भावना रैली का नाम दिया है। लेकिन रैली के माध्यम से कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इस सीट पर 11 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस उम्मीदवार बंटी शेलके को भाजपा उम्मीदवार प्रवीण दटके ने हराया। विधानसभा चुनाव के बाद नागपुर में कांग्रेस का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम है। संघ के क्षेत्र में रैली निकालकर कांग्रेस यह बताने का प्रयास करेगी भले चुनाव हारे हैं, लेकिन हम मजबूत हैं।