logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आंदोलन के नाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुड़दंग, नागपुर मनपा मुख्यालय में की तोड़फोड़; पुलिस में मामला दर्ज


नागपुर: कांग्रेस नेताओं ने विविध मांगो को लेकर आज मंगलवार सुबह नागपुर महानगर पालिका कार्यलय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनपा के बाहर मटके फोड़ और मुर्दाबाद के नारे भी लगाया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनपा की संपत्ति में भी तोड़फोड़ की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस कृत्या पर मनपा ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। शिकायत पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए विविध धाराओं पर मामला किया है। 

ज्ञात हो कि, पश्चिम नागपुर में सड़क, गड्ढे, पेयजल, सफाई के साथ-साथ हाउस टैक्स और पानी के बिल से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर विधायक विकास ठाकरे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने मनपा के बाहर आंदोलन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनपा कार्यालय के बाहर मटके फोड़े। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नागपुर महानगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीढ़ियों पर रखे गमले को उठा लिया और उसे जमीन पर फेंकर तोड़ दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नहीं बल्कि कई गमले उठाये और उसमें तोड़फोड़ की। मनपा प्रशासन ने 6 कार्यकर्ताओ की पहचान कर सदर पुलिस थाने में सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत दर्ज कराई जिस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

इस प्रदर्शन का विडिओ भी सामने आया है, जिसमें साफ़ दिखाई दे रहे है कि, मनपा मुख्यालय में प्रवेश के लिए बनी सीढ़ियों पर रखे गमलों की तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे है। इस दौरान कुछ समझदार कार्यकर्ता गमला फोड़ रहे कार्यकर्ताओं को समझाते भी दिखाई दे रहे है, लेकिन हुड़दंगी सब दरकिनार करते हुए तोड़फोड़ में लगे हुए हैं।

मनपा के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गयी शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने वसीम लाला ,प्रमोद ठाकुर, ओम तिवस्कर, समीर राय, मिलिंद दुपारे, लंकेश उके के खिलाफ सरकारी संपत्ति का नुकसान करने का मामला दर्ज किया है।