logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

कर्तव्यनिष्ठ विधायक सुधीर मुनगंटीवार : जनता के सवालों के लिए हमेशा लड़ने वाले नेता


- पवन झबाडे

बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार अपनी कर्मठता और कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले नेता हैं। हाल ही में संपन्न हुए राज्य के बजट सत्र में भी उन्होंने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछे और विभिन्न विषयों पर ठोस भूमिका रखी।

बजट सत्र में प्रभावशाली उपस्थिति, जनता के सवालों को उठाया

सुधीर मुनगंटीवार ने बजट सत्र के दौरान मजदूर, कृषि, खेल, उद्योग, चिकित्सा पर्यावरण और अन्य जनजीवन से जुड़े अहम मुद्दों पर सवाल उठाए। वे सत्ताधारी दल के विधायक होने के बावजूद गरीबों और आम नागरिकों के अधिकारों के लिए सरकार से जवाब मांगते रहे। अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव सतर्क रहते हैं और सरकार पर दबाव बनाते हैं।

जनता की समस्याओं का समाधान ही सर्वोच्च कर्तव्य

सुधीर मुनगंटीवार जनता के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनके नेतृत्व में बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र और चंद्रपूर जिले  में कई विकास कार्य पूरे किए गए हैं। जन समस्याओं के त्वरित समाधान की उनकी प्रतिबद्धता के कारण ही उन्हें "विकास पुरुष" कहा जाता है।

समाज के हर वर्ग के लिए योगदान

उन्होंने कृषि क्षेत्र की समस्याओं, बेरोजगारी, पर्यावरण औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य सुविधाएं, खेल क्षेत्र का विकास, मजदूरों के अधिकार और शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए लगातार आवाज उठाई है। उनके प्रयासों से कई विकास परियोजनाएं मंजूर हुई हैं और कार्यान्वित की जा रही हैं।

कर्तव्यनिष्ठ नेतृत्व से जनता का विश्वास

सुधीर मुनगंटीवार का नेतृत्व कर्तव्यनिष्ठा, संकल्प और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण का आदर्श उदाहरण है। उनकी कार्यशैली के कारण बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं, यही कारण है कि वे आम नागरिकों के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं।