logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

पीएम मोदी पर नाना पटोले ने की विवादित टिप्पणी, पलटवार करते सीएम शिंदे ने कहा- कट, कमीशन और करप्शन कांग्रेस की पहचान


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) द्वारा की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने पलटवार किया है। कट कमीशन और करप्शन कांग्रेस की पहचान बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, "कांग्रेस को प्रधानमंत्री मोदी पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस काल में कोयला, 2जी, नेशनल हेराल्ड जैसे कई घोटाले हुए हैं। घोटालों का सिलसिला इतना बड़ा था कि 2014 या 2019 में जनता ने कांग्रेस को घर बैठा दिया।" रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नागपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बात कही।

पिछले दिनों महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) की माँ का निधन हो गया था। जिसके मद्देनजर रविवार को मुख्यमंत्री नागपुर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया। जिसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस को भ्रस्टचार पर बोलने का हक़ नहीं। अगर बोल रही है तो मतलब सौ चूहा खाकर बिल्ली चली हज को ऐसी स्तिथि होगी।"

उन्होंने कहा, "कट, कमीशन और करप्शन कांग्रेस की पहचान है। कांग्रेस के काल में कितने घोटाले हुए यह जनता को भली भाँती पता है। कोयला घोटाला से लेकर जी घोटाला सहित नेशनल हेराल्ड जैसे कई घोटाले हुए हैं। घोटालों का सिलसिला इतना बड़ा था कि 2014 या 2019 में जनता ने कांग्रेस को घर बैठा दिया। वहीं 2024 में भी जनता ने वहीं किया।"

10 साल के शासन में नहीं लगा कोई आरोप

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "10 साल के शासन में प्रधानमंत्री मोदी पर घोटाले का एक भी आरोप नहीं लगा। कांग्रेस नेताओं ने लाख प्रयोग किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। वहीं 2024 के चुनाव में विपक्षियों ने कई प्रयास किये लेकिन उसके बावजूद जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना न की कांग्रेस को। इसलिए कांग्रेस को घोटालों पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।" 

देखें वीडियो: