logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंघल के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर मैसेज भेज लुटे पैसे; अन्तराज्य टीम का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्र सिंघल सहित अन्य बड़े पुलिस अधिकारीयों सहित शासकीय कर्मचारियों के नाम से फर्जी फेसबुक अकउंट बनाकर और लोगों से सामान बिक्री करने के नाम पर फ्रॉड करने वाले दो मामलों को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के निवासी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के पास एक सायबर फ्रूड का एक केस सामने आया था। जिसमें फरियादी मोहम्मद यासिर बशीर को मोबाइल पर नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंघल के नाम से फेसबुक पर मैसेज आया। जहां सीआईएसएफ के अधिकारी के तबादले होने का बताते हुए उसका सामान बिक्री करने की बात कही। आरोपी ने विभिन्न समय पर फरियादी से 85 हजार रुपए का ठग लिए। खुद के साथ धोखाधड़ी  होने के बाद बशीर ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। 

पुलिस आयुक्त के नाम से हुए धोखाधड़ी का मामला सामने आते ही नागपुर पुलिस एक्शन में आई और अपनी जाँच शुरू की। पुलिस ने फेसबुक आकउंट के आईपी के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही।