logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

दर्यापुर से अभिजीत अड़सुल होगें प्रत्याशी, नवनीत राणा के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर लगा विराम


अमरावती: शिवसेना ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसके तहत विदर्भ की छह सीटों सहित 45 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। शिवसेना ने जिले की दर्यापुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अभिजीत अडसूल को चुनावी मैदान में उतारा है। इस ऐलान के साथ ही उन चर्चाओं पर विराम लग गया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि, राणा यहां से विधानसभा चुनाव लड़ सकती है।

अमरावती जिले के दर्यापुर सीट को लेकर महायुति में भी पेंच कायम था। इस सीट को लेकर राणा दम्पति और अडसुल परिवार के बीच खींचतान कोई नई बात नहीं है। वैसे पिछले चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बलवंत वानखड़े विजयी हुए थे, हालाँकि उन्हें महायुति क़ी और से शिवसेना के अभिजीत अडसुल ने ही चूनौती दी थी। लेकिन वो हार गए थे। इसके बाद भी अभिजीत अडसुल क्षेत्र में लगातार सक्रीय रहे और जनता से संपर्क बनाये रहे। लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बलवंत वानखड़े अमरावती लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। जिसके बाद अब इस सीट से कांग्रेस नए उम्मीदवार को टिकट देगी। ऐसे में महायुति के लिए फ़िलहाल ये सीट सुरक्षित लग रहा है।  

लेकिन कुछ दिनों पहले अचानक से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट से भाजपा की नवनीत राणा के नाम की चर्चा शुरू हो गई थी। नवनीत राणा ने अपने सांसद कार्यकाल में यहां जनसंपर्क स्थापित किया जिससे क्षेत्र में उनकी पहचान और भी मजबूत हुई है। खासकर, महिलाएं और युवा वर्ग उनके प्रति खासा आकर्षित हैं। वैसे लोकसभा चुनाव में भले ही नवनीत राणा हार गई थी, लेकिन उन्हें दर्यापुर क्षेत्र से अपने प्रतिद्व्न्दी की तुलना में अधिक वोट मिले थे। जिससे दर्यापुर सीट से विधानसभा चुनाव में नवनीत राणा के किस्मत आजमाने की चर्चा थी। लेकिन अब इन चर्चाओं पर विराम लग गया है। महायुति में ये सीट शिंदे गट के खेमे में गया है और अभिजीत अडसुल यहां से उम्मीदवार है।