logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डीसीपी ट्रैफिक अर्चित चांडक का हुआ तबादला, बनाए गए अकोला के पुलिस अधीक्षक; देखें अधिकारीयों की पूरी सूची


नागपुर: महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। विभाग ने 21 आईपीएस अधिकारीयों का तबादला कर दिया। जिसमें नागपुर शहर के डीसीपी ट्रैफिक रहे अर्चित चांडक का भी नाम है। चांडक को अकोला जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी के साथ सीआईडी नागपुर के एसपी नीलेश तांबे बुलढाणा जिले का नए पुलिस अधीक्षक होंगे। वहीं मंगेश शिंदे को लोहमार्ग पुलिस नागपुर का नया एसपी बनाया गया है।

गृह विभाग ने 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।  नागपुर ट्रैफिक पुलिस के DCP अर्चित चांडक को अब अकोला के पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही अकोला के पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह को नागपुर SPRF में पोस्टिंग मिली है। तो नागपुर CID के एसपी नीलेश तांबे अब बुलढाणा के एसपी बन गए है। ऐसे बृहन मुंबई में पुलिस उपयुक्त पद पर कार्यरत  मंगेश शिंदे अब नागपुर लोहमार्ग पुलिस के एसपी बन गए है।  इसके साथ ही विदर्भ समेत राज्य के कई  अन्य पुलिस अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला है।

देखें विदर्भ में पुलिस अधिकारीयों की सूची: 

क्रमांक पुलिस अधिकारी मौजूदा पद नए पद 
1.अर्चित चांडक पुलिस उपायुक्त, डीसीपी ट्रैफिक, नागपुर शहर पुलिस अधीक्षक, अकोला 
2.नीलेश तांबे पुलिस अधीक्षक, सीआईडी नागपुर 
3.बच्चन सिंह पुलिस अधीक्षक, अकोला एसआरपीएफ बल गट क्रमांक चार, नागपुर 
4.मंगेश शिंदे पुलिस उप आयुक्त, विशेष कृति दल, (आर्थिक अपराध) बृहन्मुम्बई पुलिस अधीक्षक, लोहमार्ग पुलिस, नागपुर 
5.यतीश देशमुख अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, गडचिरोली पुलिस अधीक्षक, पालघर 
6.विश्व पानसरे पुलिस अधीक्षक, बुलढाणा समादेशक, राज्य रिसर्व पुलिस, बाल गट क्रमांक 9, अमरावती