logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Laadki Bahin Yojana: 15 अक्टूबर तक लाड़ली बहने भर सकेंगी फॉर्म, राज्य सरकार ने बढ़ाई आवेदन की समय सीमा


मुंबई: महायुति सरकार (Mahayuti Government) ने बड़ा निर्णय लेते हुए लाड़ली बहना योजना (Laadki Bahin Yojana) में आवेदन करने की तारीख को 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। राज्य की कई महिलाओं को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जिसको देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। हालांकि, फार्म जो है केवल आंगनवाड़ी सेविकाओं (Anganwadi Sevikaon) द्वारा की फार्म भरा जाएगा। 

लड़की बहिन योजना के विस्तार के संबंध में सरकार से अधिसूचना प्राप्त हो गई है। "मुख्यमंत्री- माझी लड़की बहन" योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024 रात 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। हालांकि, सरकार की ओर से अपील की गई है कि ये आवेदन केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही भरे जाएं. राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना को महिलाओं ने खूब सराहा। प्रदेश की 2 करोड़ 30 लाख महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा अब तक 5 महीने का वेतन जमा किया जा चुका है.

तीसरी बार बढ़ाया गया कार्यकाल

लड़की बहिन योजना के लिए आवेदन करने के लिए दिया गया यह तीसरा विस्तार है। पहले 1 जुलाई से 15 जुलाई तक की डेडलाइन दी गई थी. इसके बाद आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद एक बार फिर समयसीमा बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई. अब यह समय सीमा तीसरी बार बढ़ा दी गई है और 15 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है।