logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को पहुंचे विधान भवन, स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से अधिवेशन में शामिल नहीं होने का दिया हवाला


नागपुर:  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को आखिरकार विधान भवन पहुंचे, जहां उनके स्वास्थ्य कारणों से पहले दो दिनों तक अनुपस्थित रहने की बात सामने आई। पिछले दो दिनों से "नॉट रीचेबल" रहे अजित पवार को लेकर राज्य की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म था।

महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ था, लेकिन अजित पवार दोनों दिनों में सदन में अनुपस्थित रहे। यहां तक कि उनकी पार्टी के नेताओं को भी यह जानकारी नहीं थी कि अजित पवार कहां हैं, जिससे राज्य की राजनीति में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।

उपमुख्यमंत्री के रूप में मंत्रालय विस्तार के समय रविवार शाम को अजित पवार उपस्थित थे, लेकिन उसके बाद वे विधानसभा में क्यों नहीं पहुंचे, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे थे। बुधवार को जब अजित पवार विधान भवन पहुंचे, तो उन्होंने अपनी अनुपस्थिति का कारण स्वास्थ्य ठीक न होने को बताया।