logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दवा, कहा - मतदान प्रतिशत के बढ़ने का फायदा भाजपा और महायुति को होगा


नागपुर: महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत में शुरुआती सुस्ती के बाद वोटिंग खत्म होने तक 65 प्रतिशत का आंकड़ा पार हो गया। इस बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपनी पार्टी और उसके गठबंधन (महायुति) पर भरोसा जताते हुए कहा कि “मतदान प्रतिशत में वृद्धि से भाजपा-महायुति को लाभ होगा।”

महाराष्ट्र में बुधवार शाम 5 बजे तक 58.22% मतदान हुआ। हालांकि, भारत के चुनाव आयोग के नवीनतम और अपडेट किए गए आंकड़ों से पता चला है कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में 65.11% मतदान हुआ, जिसमें कोल्हापुर जिला 76.25% मतदान के साथ शीर्ष पर रहा। वहीं, मुंबई 52.07% मतदान के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा।

वहीं, मतदान प्रतिशत की बढ़ोतरी के बारे पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, “मैं ऐसा मानता हूँ कि निश्चितरूप से चुनाव में बढ़ा हुआ मतदान का प्रतिशत भाजपा और महायुति के लिए फायदेमंद साबित होगा।”

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार शाम को फडणवीस नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व महासचिव भैयाजी जोशी महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय में मौजूद थे। फडणवीस यहां 15 से 20 मिनट तक रुके थे। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि संघ प्रमुख देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उनके पीछे खड़े हैं।