logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: उपमुख्यमंत्री फड़णवीस ने जनता से किया वादा, कहा - फिर से सत्ता में आए तो लाड़ली बहनों को मिलेंगे 2100 रुपये


चंद्रपुर: उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भाजपा उम्मीदवार किशोर जोरगेवार के प्रचार के लिए चंद्रपुर पहुंचे। शहर के कोहिनूर मैदान में उन्होंने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस फडणवीस ने जनता से वादा किया कि यदि महायुति की सरकार आई तो लाड़ली बहनों को 2100 रुपये मिलेंगे।     

अपने भाषण में देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि आबादी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली महिलाओं को आगे लाने के लिए ‘लाड़की बहिण योजना’ सफलतापूर्वक लागू की गई। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इस योजना को बंद कराने के लिए हर संभव प्रयास किया। इस दौरान फडणवीस ने आश्वासन दिया कि अगर वे अगली बार सत्ता में आए तो इस योजना की राशि 2100 रुपये कर देंगे।

सभा से पहले देवेंद्र फडणवीस ने किशोर जोरगेवार द्वारा निराश्रितों को भोजन खिलाने की ‘अम्मा का टिफिन’ योजना का भी दौरा किया। सभा के मंच पर फडणवीस के साथ राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर और उम्मीदवार किशोर जोरगेवार मौजूद थे।