logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

किसान मौत को लेकर देशमुख ने सरकार को घेरा, कहा- गलत नीतियों के कारण 450 ने की आत्महत्या


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने किसान मौतों को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में देशमुख ने कहा कि, "सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों पर कर्जा बढ़ता जा रहा है। इस कारण किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। बीते एक साल में अकेले यवतमाल जिले में 450 किसानों ने आत्महत्या की है।"

देशमुख ने कहा, " प्रदेश में कर्ज के कारण बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अगर अकेले यवतमाल जिले पर गौर किया जाए तो साल 2022 में कुल 272 किसानों ने आत्महत्या की है. सितंबर 2023 तक 188 किसानों ने आत्महत्या की है। जब इतनी बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं तो राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार इस पर बात करने को तैयार नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "ये आत्महत्या क्यों हो रही है? अनिल देशमुख ने यह भी कहा कि अगर हम सोचें तो नुकसान के बाद भी कोई मदद नहीं मिल रही है और किसान जो माल बाजार में लाते हैं उसकी कीमत नहीं मिलने के कारण कर्ज बढ़ रहा है।"

आयात करने पर ध्यान क्यों दे रही है?

देशमुख ने आगे कहा की कपास को उचित दाम नहीं मिल रहा है. इसका मूल कारण चौंकाने वाला है. उन्होंने कहा कि जब देश में कपास का कोई भाव नहीं था, तब कपास पर 11 प्रतिशत आयात शुल्क माफ कर दिया गया था और लगभग 1.6 लाख टन विदेशों से आयात की जाती थीं। अगर देश में इसकी कोई कीमत नहीं है तो केंद्र सरकार कपास को विदेश भेजने के बजाय आयात करने पर ध्यान क्यों दे रही है? अगर जानकारी निकाली जाए तो यह और भी चौंकाने वाली है। 

देखें वीडियो: