logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाम जाहिर होने के बावजूद तय नहीं उम्मीदवार! पिता या पुत्र, मैदान में उतरेगा कौन?


नागपुर: एनसीपी शरद पवार गुट ने काटोल विधानसभा से पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को टिकट दे दी है। लेकिन अनिल देशमुख के बयान से ऐसा लगता है कि इस सीट से अभी भी उनका चुनाव लड़ना पूरी तरह तय नहीं है।

टिकट मिलने बावजूद अनिल देशमुख का यह कहना कि कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद चुनाव कौन लड़ेगा, इस बात का फैसला किया जाएगा। उनका यह बयान यह सवाल पैदा करता है कि क्या अनिल देशमुख अपने बेटे सलिल देशमुख का राजनीतिक करियर सवांरने के लिए उन्हें काटोल से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में तो नहीं हैं। 

सलिल देशमुख को उम्मीदवार बनाने की बात पर अनिल देशमुख ने कहा कि अंतिम निर्णय वरिष्ठों और कार्यकर्ताओं से राय लेने के बाद ही किया जाएगा कि काटोल अनिल देशमुख या सलिल देशमुख कौन चुनाव लड़ेगा। वहीं, सलिल देशमुख को उम्मीदवार घोषित करने की अनिल देशमुख की व्यक्तिगत राय पूछने पर उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।  

देखें वीडियो: