logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री बनने के बाद किस काम को देंगे प्राथमिकता, क्या बोले देवेंद्र फडणवीस


मुंबई: देवेंद्र फड़णवीस को आज सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली से और विजय रूपाणी गुजरात से केंद्रीय निरीक्षक बनकर महाराष्ट्र आए। उनकी मौजूदगी में लोकतांत्रिक तरीके से देवेन्द्र फड़णवीस को दल का नेता चुना गया।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं क्या होंगी।

देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, “हमने जो योजनाएं शुरू की हैं और आश्वासन दिए हैं, उन्हें पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी। लेकिन महाराष्ट्र को आगे ले जाने के लिए हमें राज्य को सभी मोर्चों पर नंबर एक बनाने के लिए काम करना होगा।

उन्होंने कहा, “लाडली बहनों, भाइयों, लाडले किसानों, युवाओं, इन सभी के लिए, दलितों और वंचितों द्वारा दिए गए जनादेश की गरिमा को बनाए रखने के लिए काम करना है।"