logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनावी मोड़ में आए Dcm देवेंद्र फडणवीस, अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आम जनता से की मुलाकात


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन दिनों चुनावी मूड में दिखाई दे रहे है,वो राज्य भर में कार्यकर्ता सम्मेलनों को सम्बोधित कर रहे है,बीते दिनों उन्होंने अपने खुद के विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की एक सभा ली थी। फडणवीस अपने क्षेत्र में भी सक्रिय होते दिखाई दे रहे है। शुक्रवार को उन्होंने नागपुर के दक्षिण-पश्चिम सीट के अलग-अलग इलाको में जाकर नागरिको से मुलाकात की।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता को बढ़ा दिया है, नागपुर आने पर वो न केवल पार्टी के कार्यकर्ताओ से मुलाकात के अपने सिलसिले को बढ़ा चुके है बल्कि अब क्षेत्र के नागरिको से भी मुलाकात कर रहे है। शुक्रवार को उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई इलाको का दौरा किया और नागरिको से मुलाकात की। वो कई जगहों पर नागरिको के घर गए। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक नागरिको से संवाद का एक पूरा का पूरा कार्यक्रम पार्टी ने तैयार किया है जिसके माध्यम से जब वो नागपुर में होंगे अधिक से अधिक नागरिको से मुलाकात करेंगे।

फडणवीस नागरिको से वन टू वन मिल रहे,शुक्रवार को उन्होंने अपने दिन की शुरुवात मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन के साथ की, जहां उन्होंने वरिष्ठ नागरिको से भी मुलाकात की। फडणवीस मनीषनगर इलाके में भी गए जहा उन्होंने अंडरपास ब्रिज के शुरू काम का भी निरिक्षण किया। बीते दिनों फडणवीस ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ से संवाद साधा था और भावनात्मक अपील भी की थी।