logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लाड़ली बहना योजना को लेकर अमृता फडणवीस का विपक्ष पर हमला, कहा- स्टंटमैन लोग न बताएं कौन क्या कर रहा?


नागपुर: राज्य सरकार की महत्वकांशी योजना लाड़ली बहना (Laadli Bahna Yojana) की चर्चा राज्य भर में हो रही है। राज्य सरकार ने 15 अगस्त को दो महीने की क़िस्त खाते में भी भेज दी है। हालांकि, विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) लगातार योजना को लेकर सरकार पर हमलावर है। विपक्षी नेता कह रहे लाड़ली बहना के बहाने सरकार वोट खरीदने का प्रयास कर रही है। विपक्ष के आरोप पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने पलटवार किया है। अमृता ने कहा कि, "स्टंटमैन लोग न बताएं कौन क्या कर रहा?"

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विधानसभा क्षेत्र की भाजपा महिला मोर्चा इकाई द्वारा श्रावण सरी और मंगलागौर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम में फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस उपस्थित हुई. फडणवीस ने कहा कि, "लाड़ली बहना यह रक्षाबंधन में बहनों को उपहार है। जो पैसे मिल रहे हैं उससे छोटी मोदी जो जरुरत होगी इससे उन्हें सहारा मिलेगा और उनकी जरुरत जरूर पूरी होगी।" वहीं विपक्ष के आरोप पर अमृता ने पलटवार करते हुए कहा कि, "स्टंटमैन लोग ये न बताएं कौन क्या करें। सरकार जनता के लिए काम कर रही है।"

पश्चिम बंगाल में हॉस्पिटल के अंदर महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना की अमृता फडणवीस ने निंदा की है,इसके साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार की भूमिका की पर सवाल उठाये हैं। अमृता फडणवीस ने कहा कि, "ऐसी घटनाओं पर तुरंत एक्शन लेना जरुरी है लेकिन इस मामले तो सबूत ख़त्म किये जाने का काम होता है।"