logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान, औरंगजेब से की मुख्यमंत्री फडणवीस की तुलना


रत्नागिरी: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री फडणवीस को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। सपकाल ने फडणवीस की तुलना क्रूर शासक औरंगजेब से करते हुए उन्हें उन्हें क्रूर बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, औरंगजेब की तरह फडणवीस भी छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को मिटाने में लगे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल ने कहा कि औरंगजेब तुच्छ विचार का था. उन्होंने अपने पिता को ही जेल में डाल दिया. उसने अपने बड़े भाई दाराशिखो की हत्या कर दी जो एक संवैधानिक विचारक था। यदि उन्होंने हत्या नहीं की तो उनके सिर काट कर दिल्ली में घुमाया गया। उसने छोटे भाई को पागल बताकर जहर देकर मार डाला। औरंगजेब धर्म पर भरोसा नहीं करता था। वह कभी हज पर नहीं गये. वह एक क्रूर शासक था।"

सपकाल ने आगे कहा, आज देवेन्द्र फड़नवीस भी उतने ही क्रूर शासक हैं। वे भी धर्म पर भरोसा कर रहे हैं. लेकिन संतोष देशमुख जैसी हत्याएं हो रही हैं. जहां सांसद की बेटी सुरक्षित नहीं है. दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में इस तरह की चीजें चल रही हैं.' औरंगजेब और देवेन्द्र फड़नवीस का शासन एक जैसा है। औरंगजेब की कब्र शिवाजी महाराज के इतिहास का प्रमाण है। हम क्रूर स्वभाव के आदमी को दफ़न करते हैं, यह उस स्थान पर स्पष्ट है। औरंगजेब जितना क्रूर शासक था, देवेन्द्र फड़नवीस भी उतना ही क्रूर है। वे धर्म का आधार ले रहे हैं. वे कह रहे हैं कि औरंगजेब की कब्र उठाओ. इसका मतलब है कि वे मराठी लोगों, मावलों और शिवाजी महाराज के इतिहास को मिटाना चाहते हैं।"