logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

देवेंद्र फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री, भाजपा के इस सांसद ने ऐलान करते दी बधाई


मुंबई: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर लगातार चर्चाओं और कयासों का दौर जारी है। देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे या भाजपा छत्तीसगढ और मध्य प्रदेश की तरह चौंकाएंगी? लगातार चल रही चर्चाओं को पूर्ण विराम लग गया है।भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी घोषणा कर दी है। कुलकर्णी के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस ही राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। 

विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कुलकर्णी अपने पति के साथ देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी। कुलकर्णी ने अपने एक्स पर लिखा,  माननीय श्री. देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मेरे साथ में प्रदेशाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बवांानकले श्री विश्राम कुलकर्णी जी।"

पांच दिसंबर को शपथग्रहण

महायुति की नई सरकार का शपथ ग्रहण की तारीख शनिवार को घोषित कर दी गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवानकुले ने जानकारी देते हुए बताया कि, पांच दिसंबर को आजाद मैदान पर शाम पांच बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। बवांकुले के अनुसार, शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।