logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

वज्रमुठ सभा पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, कहा- जिनके पोस्टर ही फटे हुए हैं, वह हमारा मुकाबला नहीं कर सकते


वाशिम: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने 16 अप्रैल को नागपुर में होने वाली वज्रमुठ सभा (Vajramuth Sabha) पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, 'मैंने महाविकास अघाड़ी (MVA) के  वज्रमुठ सभा  का पोस्टर देखा। पोस्टर फटा हुआ था। ऐसे फटे हुए वज्रमुठ हमारा मुकाबला नहीं कर सकते हैं।" गुरुवार को वाशिम में भाजपा (BJP) की सभा का आयोजन किया गया था, जहां लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, "हमारा वज्रमुठ विकास का है।"

फडणवीस ने कहा, “महाविकास अघाड़ी की हालत इस समय बहुत खराब है। पहला लाउडस्पीकर सुबह 9 बजे है। उसके विरुद्ध दोपहर 12 बजे दूसरा लाउडस्पीकर बजता है। वहीं शाम को बजने वाला तीसरा स्पीकर तो सभी को पीछे छोड़ देता है। इस ढोंग की वजह से महाविकास अघाड़ी में सहमति नहीं बन पा रही है.देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारा वज्रमुठ विकास है।”