logo_banner
Breaking
  • ⁕ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस @56; मुख्यमंत्री के दीर्घायु के लिए नागपुर में भाजपा का महायज्ञ, विविध पंथों और संप्रदाय के 56 लोगों ने दी आहुति


नागपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर नागपुर (Nagpur) के रामनगर स्थित मैदान में भव्य महायज्ञ (Mahayagya) का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल नेतृत्व की कामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 56 वर्ष पुरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर नागपुर शहर में महायज्ञ का आयोजन किया गया। शहर के राम नगर मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ के लिए भाजपा ने बड़ी तैयारी की थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कुल देवी लक्ष्मी नरसिंह मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया गया था, वहीं माता लक्ष्मी और नरसिंह भगवान् की मूर्ति भी स्थापित की है। इस महायज्ञ में विभिन्न सम्रदाय और पंथो के 56 लोग शामिल हुए और उन्होंने यज्ञ में आहुति दी।


फडणवीस एक दूरदर्शी नेता

इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मी नरसिंह की पूजा की। चव्हाण ने बधाई देते हुए कहा कि, "मुख्यमंत्री एक दूरदर्शी नेता करार देते हुए कहा कि महाराष्ट्र को देश में अव्वल बनाए रखने के लिए उनका नेतृत्व बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े कार्य के लिए धार्मिक अधिष्ठान का होना जरूरी है, इसीलिए नागपुर में महायज्ञ के साथ-साथ राज्य के प्रत्येक मंडल में 'सेवा यज्ञ' का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे महाराष्ट्र में रक्तदान शिबिर, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से जनसेवा के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।

महाआरती से संपन्न हुआ महायज्ञ

महायज्ञ का शुभारंभ सुबह 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जो दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने महाआरती की। महाआरती के उपरांत धार्मिक विधि-विधान के साथ महायज्ञ का समापन किया गया। बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र को एक सर्वगुण संपन्न और कर्तृत्ववान नेतृत्व मिला है। उनका जीवनचरित्र इतना विशाल है कि उसे शब्दों या पन्नों में समेटना असंभव है। संदीप जोशी द्वारा आयोजित इस महायज्ञ में नागपुरवासियों ने बड़े भक्तिभाव से हिस्सा लिया है। बावनकुले ने कहा कि एक तरफ जहां अजित दादा के निधन का गहरा दुख है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना के साथ यह आयोजन संपन्न हो रहा है।

मुख्यमंत्री ओबीसी समाज के बड़े हितैषी

पूर्व मंत्री परिणय फुके ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 'बहुजन नायक' बताते हुए कहा कि राज्य में बहुजन और ओबीसी समाज के हित में अब तक जो 56 जीआर (सरकारी आदेश) जारी हुए हैं, उनमें से 54 अकेले देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में निकले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा बहुजन समाज के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं और आज के दिन को पूरे राज्य में 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है।