logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस की जीत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, कांग्रेस नेता प्रफुल्ल गुडधे पाटिल ने हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ दायर की याचिका


नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विधानसभा चुनाव में जीत को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल्ल गुडधे ने उच्च न्यायालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए पुनः चुनाव याचिका दाखिल की है।

नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की जीत को कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल्ल गुडधे ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने याचिका खारिज कर दी थी, क्योंकि चुनाव याचिका दायर करते समय याचिकाकर्ता अनुपस्थित थे और तय समय सीमा के भीतर धारा 81 के तहत प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी।

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद फडणवीस की जीत बरकरार रही, लेकिन अब गुडधे ने इस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। खबर है कि वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में गुडधे की पैरवी कर सकते हैं। प्रफुल्ल गुडधे का दावा है कि चुनाव प्रक्रिया में कई अनियमितताएं थीं और चुनाव में तय किये गए नियमों का पालन नहीं हुआ।