logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिवराज मामा के आश्वासन ने बदली सावनेर की हवा? सुनील केदार के गढ़ में आशीष देशमुख हुए विजयी


नागपुर: महाराष्ट्र की हॉट सीट बन चुकी सावनेर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. आशीष देशमुख ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुजा सुनील केदार को करीब 26 हजार वोटों से हरा दिया और आखिरकार सुनील केदार से सावनेर विधानसभा सीट छीन ली. केदार के 30 साल का राज आ समाप्त हो गया. 

चुनाव की शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी आशीष देशमुख और उनके कार्यकर्ताओं ने आक्रामक प्रचार शैली अपनाकर चुनाव प्रचार में बढ़त बनाए रखी, जो हर चुनाव की तरह अंत तक जारी रही। 

सुनील केदार के समर्थकों को उम्मीद थी कि इस चुनाव में भी कोई चमत्कार होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. इस करारी हार से जहां एक ओर कांग्रेस में निराशा का माहौल है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह से भर गए हैं.

सावनेर विधानसभा के वोटों की गिनती सुबह 7 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुई, जहां सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। जिसमें बीजेपी के आशीष देशमुख को बढ़त मिली। फिर ईवीएम वोटों की गिनती शुरू हुई, जहां पहले राउंड से ही आशीष देशमुख ने बढ़त बना ली, जो आखिरी राउंड तक बनी रही.

सावनेर विधानसभा के सभी हलकों में उन्होंने अंत तक अपनी बढ़त कायम रखी. इस जीत के साथ आशीष देशमुख ने 1995 में अपने पिता रंजीत बाबू देशमुख की हार और 2009 में सुनील केदार की पत्नी अनुजा केदार को पराजित कर अपनी हार टाल दी.