logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

राजुरा विधानसभा सीट पर बीजेपी के अंदरूनी संघर्ष की चर्चा, गुलवाडे की एंट्री भोंगले को चुनौती


चंद्रपुर: जिले के राजुरा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की स्थिति पिछले कुछ वर्षों में कमजोर दिखाई दी है। 2019 के चुनावों में बीजेपी को इस सीट पर भारी हार का सामना करना पड़ा था। उस समय, बीजेपी के मौजूदा विधायक संजय धोटे को कांग्रेस के सुभाष धोटे ने हराया था। कांग्रेस के सुभाष धोटे पहले स्थान पर थे, जबकि शेतकरी संघटना के पूर्व विधायक वामनराव चटप दूसरे स्थान पर आए थे। बीजेपी के संजय धोटे को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। 

बीजेपी के लिए राजुरा सीट पर प्रभावशाली प्रदर्शन करना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। हालांकि, संजय धोटे और देवराव भोंगळे ने अब आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। संजय धोटे, जिन्हें "भैया गट" से संबंधित माना जाता है, और देवराव भोंगले, भाऊ के समर्थक है दोनों ही अपने-अपने समर्थकों के साथ मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं।

हालांकि, हाल ही में एक नया नाम सियासी चर्चा में आया है - मंगेश गुलवाडे। भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण महामंत्री है गुलवाडे ने भी राजुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है। मंगेश गुलवाडे के पास कोई खास राजनैतिक अनुभव नहीं है और उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं जीता है। फिर भी, उन्होंने अचानक से इस क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाई है और सोशल मीडिया पर भी संबंधित पोस्ट साझा किए हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मंगेश गुलवाडे की यह एंट्री देवराव भोंगळे को चुनौती देने के लिए की गई है। हालांकि, गुलवाडे के पास मजबूत समर्थकों की फौज नहीं है, परंतु उनकी एंट्री से राजुरा विधानसभा सीट पर बीजेपी के भीतर संघर्ष और सियासी तापमान बढ़ गया है।