logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महायुति में कब होगा सीटों का बटवारा! उपमुख्यमंत्री फडणवीस बोले- आठ-दस दिनों में निर्णय


नागपूर: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि, पहली सूची से विदर्भ सहित नागपुर को बाहर रखा गया है। वहीं इसको लेकर विपक्ष द्वारा भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। विपक्षी महायुति में सब सही नहीं चलने का दावा कर रहे हैं। वहीं राज्य में सत्ता बटवारे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "महायुरि में अभी तक सीटों का बटवारा नहीं है, आने वाले आठ दस दिनों में सभी पर निर्णय ले लिया जायेगा।"

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, 'महायुति में अभी तक सीटों का बटवारा नहीं हुआ है। पहली सूची के दौरान महाराष्ट्र की सीटों पर कोई बात नहीं हुई थी। जल्द ही सीटों पर चर्चा होगी और आने वाले आठ-दस दिनों में सीटों पर निर्णय लिया जाएगा।"

नवनीत राणा के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर फडणवीस ने कहा, "राणा हमारी सहयोगी सदस्य हैं। पिछले पांच साल लोकसभा में एनडीए और मोदी सरकार का समर्थन किया है।  इसलिए अगर वह हमारे कार्यक्रम में आर ही हैं तो उसमें कुछ नहीं है। वह हमारे साथ ही रहेंगी।"


देखें वीडियो: