logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गडचिरोली और वर्धा के जिलाधिकारी बदले, अविश्यंत पंडा और वनमथी सी. होंगे नए कलेक्टर


नागपुर: राज्य में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में सरकार बनने के बाद प्रशासनिक सेवाओं में बड़ा फेरबदल शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को राज्य के 13 अधिकरियों का तबदला किया गया। जिसमें वर्धा और गडचिरोली जिले के कलेक्टर भी शामिल है। सरकार ने गडचिरोली जिले के मौजूदा जिलधिकारी संजय दायने का तबादला कर दिया है। उनकी जगह अविश्यंत पंडा जिले के नए जिलाधिकारी होंगे। वहीं राज्य कर विभाग में सह-आयुक्त पद पर रही वनमथि सी. वर्धा जिले की नई कलेक्टर होंगी।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नागपुर स्थित कपडा विभाग में आयुक्त पद पर तैनात अविश्यंत पंडा को गडचिरोली जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान में गडचिरोली जिलाधिकारी के रूप में सेवा दे रहे संजय दायने को पंडा की जगह कपडा विभाग का आयुक्त बनाया गया है। 

सरकार ने वर्धा जिले के कलेक्टर को भी बदल दिया गया है। राज्य कर विभाग में सह-आयुक्त के पद पर कार्य कर रही वनमथि सी. को जिले का नया प्रमुख बनाया है। बतादें कि, वनमथि सी. 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इसी के साथ सरकार ने 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक जॉनसन को चंद्रपुर जिला परिषद् के सीईओ नियुक्त किया गया है।