logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलाधिकारियों को मिलेगा पुरस्कार, राज्य चुनाव आयोग ने की घोषणा


मुंबई: लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलाधिकारियों को राज्य स्तर पर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग ने इस बात की घोषणा की है। पुरस्कारों की घोषणा विभिन्न श्रेणियों जैसे सर्वश्रेष्ठ चुनाव अधिकारी, सर्वश्रेष्ठ चुनाव निर्णय अधिकारी, डाक मतदान के लिए सर्वश्रेष्ठ योजना, सर्वश्रेष्ठ मतदाता सुविधा के तहत की गई है।

लोकसभा चुनाव के लिए नंदुरबार, लातूर, अकोला, गढ़चिरोली, हातकणंगले, मुंबई नॉर्थ ईस्ट के चुनाव निर्णय अधिकारियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई है। सभा के लिए नवापुर, करवीर, पालघर, सिल्लोड, मलकापुर, ब्रह्मपुरी निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव निर्णय अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। डाक मतपत्रों के उत्कृष्ट आदान-प्रदान के लिए छत्रपति संभाजीनगर के संभागीय आयुक्त और कलेक्टर को सम्मानित किया जाएगा।