logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: अमर्यादित बयान देकर मुख्यमंत्री और घटक दलों को परेशानी में न डालें: अजित पावर


बुलढाणा: विधायक संजय गायकवाड़ ने हाल ही में राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी. इसी बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. इस पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी है.

बुलढाणा शहर में प्रतिमाओं के उद्घाटन के साथ-साथ लाड़ली बहन कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री के साथ अजित पवार और उपमुख्यमंत्री फड़णवीस बुलढाणा पहुंचे. इस बीच कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हर किसी को अपनी राय और विचार व्यक्त करने का अधिकार है.

पवार ने कहा कि यह अधिकार हमें डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने दिया है। शाहू फुले आंबेडकर के महाराष्ट्र में चाहे सत्ता पक्ष हो, विपक्ष हो या कोई भी दल हो, प्रखर नायकों को मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। कहीं भी गलत बयान देकर मुख्यमंत्री या घटक दलों को परेशानी में नहीं डालना चाहिए.

क्रोध व्यक्त करने की भाषा क्या होनी चाहिए? इस अजित पवार ने कहा कि भाषा का इस्तेमाल इस तरह करना चाहिए कि कल को कोई आलोचना न करे. उन्होंने कहा कि सुसंस्कृत महाराष्ट्र में यह उचित नहीं है. डॉक्टर यशवन्तराव चव्हाण संस्कारित महाराष्ट्र कैसा हो? ये चव्हाण ने सिखाया है. अजित पवार ने भी कहा है कि महायुति की सरकार ऐसी सोच रखती है.