logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

Washim: संजय राठौड़ को न बनाएं वाशिम का पालक मंत्री, भावना गवली को मंत्रिमंडल में करें शामिल, शिवसैनिकों की मांग


वाशिम: राज्य मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न के विवादास्पद आरोपों से घिरे संजय राठौड़ को दोबारा कैबिनेट में शामिल किए जाने से वाशिम के शिवसैनिक नाराज हो गए हैं. इन नाराज शिवसैनिकों ने संजय राठौड़ को पालक मंत्री नहीं बनाने मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और राठौड़ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. इससे इलाके में माहौल गरमा गया. साथ ही विधायक भावना गवली को कैबिनेट में मौका देने की भी पुरजोर मांग की.

शिवसेना कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपों से घिरे संजय राठौड़ को वाशिम पालक मंत्री नहीं बनाया जाना चाहिए. महायुति में बीजेपी और एनसीपी ने महिलाओं को कैबिनेट में पद दिया, लेकिन शिवसेना ने एक भी महिला विधायक को मंत्री पद का मौका नहीं दिया।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए सवाल किया कि संजय राठोड जैसे दागी नेता को कैबिनेट में जगह देकर शिंदे शिवसेना को क्या हासिल हुआ? इसके साथ भावना गवली को कैबिनेट में मौका देने की पुरजोर मांग की गई. 

अगर शिवसेना ने वाशिम शहर में शिवसैनिकों के इस आंदोलन को गंभीरता से नहीं लिया तो संजय राठौड़ के खिलाफ आंदोलन तेज होने की आशंका है.