logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डीयू के पूर्व प्रोफेसर साईबाबा का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस


नागपुर: दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर और माओवादियों के साथ संबंध में रिहा हुआ जी एन साई बाबा (54) का निधन हो गया है। पिताशय के इलाज के लिए साईबाबा को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। हालांकि, ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और शनिवार रात को उनका निधन हो गया। 

ज्ञात हो कि, माओवादियों से संबंध के आरोप पर गड़चिरोली पुलिस ने साईबाबा को मई 2015 में गिरकफ्यार किया था। वहीं 2017 में निचली अदालत ने माओवादियों से संबंध और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर अदालत ने यूएपिए एक्ट के साथ दोशी ठहराया था। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने भी निचली अदालत के फ़ैसले को सही बताया था।

हालांकि, अदालत के फ़ैसले को साईबाबा सहित अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। जिसपर सुनवाई करते हुए अदालत ने सजा पर रोक लगाई और मामले की दोबारा सुनवाई करने का आदेश दिया। जिसपर सुनवाई के बाद मार्च 2024 में अदालत ने साईबाबा सहीत सभी पांच आरोपियों को बरी कर दिया।