logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

भुजबल के इस्तीफे पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस की आई प्रतिक्रिया, कहा - उनका इस्तीफा नही हुआ है स्विकार


गड़चिरोली: मराठा आरक्षण को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। सत्ता में शामिल छगन भुजबल ने सरकार के उस निर्णय के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है, जिसमें कुनबी प्रमाणपत्र वाले लोगों के परिजनों को भी प्रमाणपत्र जारी करने का ऐलान किया है। भुजबल के विरोध के बिच उनके सहयोगी ही उनके इस्तीफे की मांग करने लगें हैं, जिसपर जवाब देते हुए एनसीपी नेता ने कहा कि, उन्होंने नवंबर महिने में ही इस्तीफा दे दिया था। भुजबल के इस खुलासे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि, न सरकार ने और न ही मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्विकार नहीं किया है।

शनिवार तीन फरवरी को जिला पुलिस बल द्वारा आयोजित गढ़चिरौली उत्सव के अवसर पर देवेन्द्र फड़णवीस गड़चिरोली पहुंचे थे. रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस समय भुजबल के इस्तीफे के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "मुख्यमंत्री इस बारे में अधिक जानकारी दे सकते हैं, लेकिन न तो मुख्यमंत्री ने और न ही मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है।"