logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

एकनाथ शिंदे होगें महायुति का चेहरा, उनके नाम पर लड़ा जाएगा चुनाव; सीट बटवारा भी लगभग तय


मुंबई: महायुति किसके चेहरा आगे कर चुनाव लडेगी यह सामने आ गया है। आगमी विधानसभा चुनाव में महायुति के तीनों दल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में चुनाव लडेंगे। यही नहीं चुनाव बाद शिंदे ही मुख्यमंत्री बनेंगे। इसको लेकर तीनों दलों में आम सहमति बन गई है। वहीं विधानसभा में सीटो को लेकर भी तीनों दलों में सब तय हो गया गया है। दशहरा के पहले कौन किस और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा इसका ऐलान कर दिया जाएगा।

राज्य में दोबारा महायुति की सरकार बनने के बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया। बड़ी पार्टी होने के बावजूद भाजपा ने शिंदे को सीएम बनवाया। बीते लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने शिंदे की अगुवाई में ही चुनाव लडा। वहीं विधानसभा चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ने का फैसला लिया गया। इस निर्णय के पीछे मुख्य मकसद उद्धव गुट को हमले का कोई मौका नहीं देना और शिवसेना समर्थक और वोटरों को एकजुट रखना है।