logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

आज रात 10 बजे बंद होगा चुनाव प्रचार, कल 546 पदों के लिए दो दिसंबर को होगा मतदान


नागपुर: जिले की 15 नगर परिषदों और 12 नगर पंचायतों में 546 सदस्यों के लिए होने वाला मतदान अब सिर्फ एक दिन दूर है। चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है और आज रात 10 बजे के बाद प्रचार पर पूरी तरह से विराम लग जाएगा। उम्मीदवारों ने आखिरी समय तक मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

नागपुर जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर माहौल बेहद गर्म है। मतदान से एक दिन पहले उम्मीदवारों ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को लुभाने की हर संभव कोशिश की। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार आज रात 10 बजे के बाद पूरे जिले में प्रचार पूरी तरह बंद हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार केवल जनसंपर्क या निजी मुलाकातें भी नहीं कर सकेंगे।

चुनाव से ठीक पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने क्षेत्रों में तेज़ी से डोर-टू-डोर कैंपेन चलाया। कहीं सभाएं हुईं, तो कहीं नेताओं ने रैलियों और पैदल यात्राओं के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की। प्रशासन के लिए भी मतदान दिवस एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने विशेष बंदोबस्त किए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी।

वहीं, कई जगह विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने क्षेत्र में दिनभर सक्रिय रहे और प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाने में जुटे रहे। मीडिया मॉनिटरिंग सेल से लेकर उड़न दस्तों तक सभी यूनिटों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कल यानी 2 दिसंबर को जिले के सभी निकायों में मतदान होगा, जिसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। अब मतदाता ही तय करेंगे कि स्थानीय निकायों की कमान किसके हाथों में जाएगी।