logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कामठी, कोंढाली, रामटेक और नारखेड़ में चुनाव स्थगित, 20 दिसंबर को होगा पुनर्मतदान


नागपुर: नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में कुछ उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के विरोध के चलते नागपुर जिले के रामटेक, कोंढाली, कामठी और नरखेड के कुल 9 प्रभागों में सदस्यों के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। अब इन प्रभागों में मतदान नई तारीख 20 दिसंबर को होगा।

नागपुर जिले में होने वाले नगर परिषद एवं नगर पंचायत चुनावों में बड़ा बदलाव किया गया है। कुछ उम्मीदवारों द्वारा नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ उठाए गए आपत्तियों और शिकायतों के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने रामटेक, सावनेर, कामटी और नरखेड की 9 प्रभागों में सदस्यों के चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

इन प्रभागों में अब चुनाव की तारीख 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। आयोग ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि इन प्रभागों के लिए नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाए। 4 दिसंबर को नए कार्यक्रम की घोषणा होगी, जिसमें 10 दिसंबर तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे, 19 दिसंबर को अंतिम सूची जारी होगी और 20 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।

महिला उम्मीदवारों के नामांकन प्रपत्रों में हुई त्रुटियों के खिलाफ उठी आपत्तियों ने स्थिति को और जटिल बना दिया, जिससे सावनेर के 3 प्रभागों में 10-3, 11-4 और 17 में चुनाव स्थगित करना पड़ा। वहीं नरखेड में 2, 5, 7 और 3 नंबर प्रभागों में भी सदस्यों के चुनाव रोक दिए गए हैं।

कामटी और रामटेक में भी कई प्रभागों में विवादित नामांकन के चलते नई मतदान तिथि लागू होगी। आयोग ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। नई तिथि के कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पुनः शुरू होंगी।