logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

राहुल गांधी के बयान पर भड़के फडणवीस और गडकरी, निंदा करते हुए माफ़ी मांगने की मांग


मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने हिन्दुओ को हिंसक बताया है। राहुल के इस बयान पर विवाद बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल को अपने बयान पर माफ़ी मांगने की मांग की। राहुल के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता के बयान की निंदा करते हुए दिए बयान पर माफ़ी मांगने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राहुल की निंदा करते हुए लिखा, "लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा हिंदू समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की मैं निंदा करता हूँ। राहुल जी को संसद में भाषा की मर्यादा रखकर तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए।"

गडकरी के बाद उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने राहुल गांधी को घेरा है। राहुल गांधी ने लोकसभा में हिंदुओं का अपमान किया है. उन्होंने बयान दिया कि सभी हिंदू हिंसा करते हैं. हम इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं। सम्पूर्ण हिन्दू समाज को हिंसक कहना सम्पूर्ण हिन्दू समाज का अपमान है। राहुल गांधी को अपना बयान वापस लेना चाहिए. देवेंद्र फड़णवीस ने मांग की है कि उन्हें लोकसभा में पूरे हिंदू समुदाय से माफी मांगनी चाहिए. राहुल गांधी का बयान आपत्तिजनक और गलत है. उन्होंने पूरे हिंदू समुदाय का अपमान किया है।' उनका लोकसभा में हिंदू समाज को हिंसक कहना उनका अपमान है। देवेन्द्र फड़णवीस ने यह भी कहा कि सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।