logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फडणवीस ने की मौलाना सज्जाद नोमानी की टिप्पणी की निंदा, कहा - एमवीए जातिवाद कर चुनाव जीतने का कर रही प्रयास


नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी पर उनके बयान के लिए निशाना साधा और कांग्रेस तथा उसके सहयोगियों पर चुनाव से पहले वोट हासिल करने के लिए ‘एक्सट्रीम पोलराइजेशन’ की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया।

फडणवीस ने कहा, “जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह (नोमानी) लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने वालों को ढूंढ़कर उनका बहिष्कार करने का आह्वान कर रहे हैं। वह आगे वोट जिहाद का आह्वान करते हुए कहते हैं कि वोट जिहाद के लिए हमारे नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी हैं। 

फडणवीस ने कहा, “यह किस तरह की राजनीति चल रही है? हमने राजनीति में इस तरह का ध्रुवीकरण पहले कभी नहीं देखा। कांग्रेस और उसके सहयोगी हार की घबराहट के कारण ऐसे विचारों को आगे लाने की कोशिश कर रहे हैं जो समाज और देश को बांटते हैं।”

देवेंद्र फडणवीस ने यह भी बताया कि भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारी समिति के सदस्य सज्जाद नोमानी के खिलाफ चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज की है। 

फडणवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। फडणवीस ने कहा, “उन्होंने कभी विकास नहीं किया, वह विकास पर बोलते नहीं, उनके पास आगे का कोई रोड मैप नहीं, इसलिए सिर्फ जातिवाद करके यह चुनाव जीतने का उनका प्रयास है।”