logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

शरद पवार के दावे को फडणवीस ने बताया मनमोहक कहानियां, कहा- राहुल सहित सभी मिलकर देश के खिलाफ रच रहे साजिश


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वीस ने शरद पवार के खुलासे को सलीम-जावेद की मनमोहक कहानी बताई है। खुलासे को फर्जी बताते हुए फडणवीस ने कहा कि, "आप देश के आदर्श नागरिक है। कोई आप के पास इस तरह का प्रस्ताव लेकर आया तो आप ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग और पुलिस से क्यों नहीं की। वहीं ऑफर देने वाले को कांग्रेस नेता से मिलाने के दावे को मुख्यमंत्री ने गंभीर बताया और कहा कि, "सभी लोग मिलकर देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

रविवार को नागपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "यह वही सलीम जावेद की कहानी चल रही है। आप एक जिम्मेदार नागरिक हैं, तो ऐसी स्थिति में जब कोई आपके पास आए, तो आपने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की? चुनाव आयोग को शिकायत क्यों नहीं की? क्या आपने इसका उपयोग करके कोशिश की? इसलिए मेरा मानना है कि इस सलीम जावेद वाली कहानी को अब बंद कर देना चाहिए।"

ऑफर देने वालों को राहुल गांधी से मिलाने वाले दावे को मुख्यमंत्री ने गंभीर बताया। फडणवीस ने कहा, "अब मामला गंभीर होता जा रहा है क्योंकि ये सब मिलकर एक साजिश रच रहे हैं और एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहते हैं। मेरी उम्मीद थी कि ये देश के बड़े नेता हैं। अगर कोई धोखाधड़ी का प्रयास कर रहा हो तो आपको तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए। यह सब महज अफवाहें हैं, क्योंकि चुनाव आयोग ने चार बार सभी राजनीतिक पार्टियों और हैकर्स को ईवीएम मशीन हैक करने के लिए खुला चैलेंज दिया है।"

उन्होंने आगे कहा, "अब तक कोई भी ईवीएम हैक करने में सफल नहीं हो पाया है। अब महाराष्ट्र की चुनाव प्रक्रिया पर अलग-अलग बातें हो रही हैं, लेकिन चुनाव आयोग के सामने जाने के लिए कोई तैयार नहीं है। चुनाव आयोग उन्हें पत्र भेज रहा है, नोटिस दे रहा है, सार्वजनिक निमंत्रण दे रहा है, लेकिन वे बात नहीं करते क्योंकि, जैसा मैंने पहले कहा, इनकी रणनीति है "शूट एंड स्कूट" यानी गोली चलाओ और भाग जाओ।"

30 साल ओबीसी समाज को किया नजरअंदाज 
मुख्यमंत्री ने एनसीपी द्वारा निकाली जा रही मंडल यात्रा पर भी तंज कसा। फडणवीस ने कहा, "ओबीसी समाज की ताकत अब उन्हें समझ में आ गई है। सालों तक उन्होंने ओबीसी समाज की ओर अनदेखा किया और किसी भी योजना का लाभ ओबीसी तक पहुंचने नहीं दिया। ओबीसी समाज को केवल भाषणबाज़ी का राजनीति ही मिली। जब उन्हें ओबीसी समाज से दूरी महसूस हुई, तभी वे यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन सिर्फ यात्रा निकालने से काम नहीं चलेगा, आपको ओबीसी के समर्थन में ठोस कदम उठाने होंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "जब भी ओबीसी समाज को संकट का सामना करना पड़ता है, तब आपकी भूमिका नरवा-कुंजरवा जैसी होती है, यह ओबीसी ने देखा है। फिर भी, यदि आपको ओबीसी की याद आई है, तो वह केवल शब्दों में नहीं, बल्कि आपके कामों में भी दिखनी चाहिए, ऐसी मेरी उम्मीद है।"