logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संजय राउत के ट्वीट पर फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया, बोले- उन्होंने अपनी विकृत मानसिकता दिखाई


नागपुर: शिवसेना नेता संजय राउत ने भारतीय जनता प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को लेकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और आरोप लगाया की वह कसीनो में जुआ खेल रहे हैं। राउत के इस दावे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने राउत पर हमला बोलते हुए कहा कि, "शिवसेना नेता ने यह कर अपनी विकृत मानसिकता दिखाई दी है।"

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "चंद्रशेखर बावनकुले अपने परिवार के साथ घूमने के लिए गए हुए हैं। जिस होटल में वह रुके हुए हैं, वहां कसीनो  और रेस्टोरेंट दोनों आजु-बाजू हैं। संजय राउत ने केवल अपनी ओछी राजनीति के लिए आधी फोटो ट्वीट की है।"

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "संजय राउत ने को तस्वीर साझा की है, उसे अगर वह पूरी दिखाते तो समझ आता की बावनकुले के साथ उनकी पत्नी, बेटी, नाती सहित सभी मौजूद है। लेकिन राजनीतिक कुंठा के वजह से राउत ने यह किया है। इससे उन्होंने अपनी विकृत मानसिकता दिखाई है।"

बावनकुले ने दी सफाई 

राउत के बयान पर बावनकुले ने भी अपना पक्ष रखा है। बावनकुले ने एक्स पर लिखा, "यह उस होटल का परिसर है जहां मैं मकाऊ में अपने परिवार के साथ रुका था। होटल में रेस्तराँ और कैसीनो  ग्राऊंड फ्लोर पर है! वह फोटो किसी ने तब ली थी जब मैं रात के खाने के बाद अपने परिवार के साथ रेस्तरां में बैठा था।"